गर्भ में कौन सा लिंग तेजी से विकसित होता है?HealthPlanet

Posted on Tue 7th Feb 2023 : 09:32

जब एक महिला कंसीव कर लेती है तो इंप्‍लांटेशन के बाद से ही भ्रूण का विकास होना शुरू हो जाता है। किसी हफ्ते में बेबी के मस्तिष्‍क का विकास होता है, तो किसी सप्‍ताह में उसके पैर विकसित होते हैं। हर मां ये जानना चाहती है कि उसके बच्‍चे का कब कौन-सा अंग विकसित हो रहा है। अगर आप भी प्रेगनेंट हैं और जानना चाहती हैं कि आपके बेबी के हाथ गर्भ के अंदर किस महीने या हफ्ते में विकसित होते हैं, तो आर्टिकल में आप इस महत्‍वपूर्ण जानकारी के बारे में जान सकती हैं।

​कब डेवलप होते हैं हाथ
प्रेग्‍नेंसी के 8वें हफ्ते में बेबी के हाथ और पैर बनने शुरू होते हैं और ये इस समय छोटे पैडल की तरह लगते हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के अनुसार 6 महीने के बच्‍चे के फिंगरप्रिंट बन चुके होते हैं। बेबी के हाथों के बड्स पांचवे हफ्ते से ही बनने शुरू हो जाते हैं और इसके बाद जल्‍द ही बेबी मूव करने लगता है। प्रेग्‍नेंसी के 9वें से 12वें हफ्ते के दौरान उसके हाथ, उंगलियां पूरी तरह से विकसित हो चुकी होती हैं लेकिन नाखून आखिरी तिमाही तक पूरी तरह से विकसित नहीं हुए होते हैं।

​हाथों की डेवलपमेंट

प्रेग्‍नेंसी के दूसरे महीने में पांचवे और आठवें हफ्ते में बेबी के छोटे बड्स निकलने लगते हैं जो आगे चलकर हाथ और पैर के रूप में विकसित होते हैं। 9वें और 12वें हफ्ते तक उसके हाथ, उंगलियां और पैर पूरी तरह से विकसित हो चुके होते हैं। हो सकता है कि अब बेबी अपनी मुट्ठी खोलने और बंद करने लगे। उसके नाखून भी बनने शुरू हो जाते हैं।
बच्चे में कितना हुआ है डेवलपमेंट, जाने ऐसे

​अन्‍य चीजों की डेवलपमेंट

बेबी के हाथों में नसों, हड्डियों और मांसपेशियों का भी विकास हो रहा होता है। नसों की कोशिकाएं पांचवें हफ्ते में मौजूद होती हैं और छठे और सातवें हफ्ते के दौरान रीढ़ की हड्डी और अन्‍य हड्डियां बननी शुरू हो जाती हैं। मसल टिश्‍यू और हड्डियां 15 से 18वें हफ्ते तक लगातार विकसित हो रही होती हैं। 35 से 37वें हफ्ते तक हाथ की मांसपेशियां औा हड्डियां पूरी तरह से विकसित हो चुकी होती हैं।

किस तिमाही में उंगलियां आती हैं?

रीढ़ की हड्डी, मस्तिष्क, हार्ट और फेफड़े पहली तिमाही के दौरान तेजी से विकसित होते हैं। इसके अलावा इस समय मुंह, नाक, आंखों, कान, पैरों और उंगलियों का विकास भी शुरू हो जाता है।

क्‍या बेबी गर्भ में हाथ मुंह के अंदर ले सकता है?

अल्‍ट्रासाउंड में आप देख सकती हैं कि आपका बच्‍चा अपने हाथ को मुंह के अंदर ले रहा है या उसका हाथ चेहरे को छू रहा है। हाथ को मुंह तक ले जाना एक लर्निंग प्रोसेस है। कुछ शिशु गर्भ में ही अंगूठा चूसने लगते हैं।

गर्भ में इस हफ्ते से शुरू होता है बेबी की आंखों का विकास, इस वक्‍त बच्‍चा देखने लगता है लाइट

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info